गाजियाबाद पुलिस ने किया आईपीएल मैच में सट्टेबाजों का बडा खुलासा, 15 लोंगों को पकड़ा 50 हजार नकद बरामद

Update: 2018-05-03 11:04 GMT

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच पर सट्टा लगाने वाले सट्टेबाजों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिले में एसएसपी के निर्देशन में एसपी सिटी आकाश तोमर की देखरेख में पुलिस किसी भी गलत कार्य को रोकने के हर संभव प्रयास में लगी हुयी है. ताकि सुरक्षित गाजियाबाद की पहल हो. 




 जिले को दो थाना क्षेत्रों से कुल मिलाकर 15 आरोपी 54050 रूपये और कम्प्यूटर , मोवाइल फोन समेत गिरफ्तार किये है. यह जानकारी एसपी सिटी आकाश तोमर ने दी. एसपी सिटी ने बताया साहिबाबाद थाना पुलिस ने आठ आरोपी और सिटी कोतवाली पुलिस ने सात आरोपी हिरासत में लिए. यह आरोपी आईपीएल मैच में फोनके जरिये सट्टे लगाने का कार्य करते हुए पकड़े गये. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 




एसपी सिटी ने इतनी बड़ी उपलब्धि पर सभी टीम को धन्यवाद दिया साथ पुलिस कर्मियों से और सख्ती और तत्परता से कार्य करने की बात कही. उन्होंने कहा कि गाजियाबाद पुलिस सुरक्षित गाजियाबाद का सपना साकार करने के प्रयास को सफल बनाना चाहती है. ताकि हर निवासी अपने को सुरक्षित महसूस करे. 


बता दें कि एसएसपी वैभव कृष्ण ने चार्ज लेने के बाद जिले में पुलिस और जनता का सामंजस्य बिठाने के उद्देश्य से दो नई योजना लागू की है. एक महिलाओं के लिए "परी दिवस" तो आम जनता के लिए "वादी दिवस" नाम से दो योजना चलाई है. परी दिवस शनिवार को तो वादी दिवस रविवार को होता है. इस कार्य की पूरे प्रदेश में सराहना की गई है. 

Similar News