गाजियाबाद पुलिस ने किया बरामद अपह्रत बच्चे का शव, दो अपहर्ता किये गिरफ्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने से 17 अप्रैल को घर से गायब हुए बच्चे का शव किया बरामद दो आरोपी हुए गिरफ्तार.;
गाजियाबाद जिले के थाना इंदिरापुरम के वैशाली सेक्टर 2 से 16 अप्रैल को प्रमोद शर्मा ने अपने नावालिग़ बच्चे के घर से गायब हो जाने की सूचना दी. इस सूचना पर थाना इंदिरापुरम पुलिस ने अपराध पंजीक्रत कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया. एसएसपी ने इसके लिए एसपी सिटी की देखरेख में सीओ थर्ड के नेत्रत्व में पुलिस टीम गठित कर इस घटना पर जल्द जल्द से कार्यवाही करने का आदेश दिया.
एसएसपी के सख्त आदेश के चलते एसओ इंदिरापुरम ने इस घटना के दो आरोपी हिरासत में लिए. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. घर से गायब हुआ नाबालिग बच्चा आयुष इस दुनिया को छोड़ चुका था. आरोपियों से सख्ती से पूंछतांछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए जो बात बताई. उसे सुनकर युवा एसएसपी और एसपी सिटी भी चौंक गए.
आरोपियों ने बताया कि हमने आयुष को उसके घर से बुलाकर फिर गायब किया था. हमारा उद्देश्य जान से मारने का नहीं फिरौती करने का था. जिससे हम लोंगों के उपर जो कर्ज था उसे चूका देंगे. लेकिन रात में जब ग्रेटर नॉएडा पहुंचे तो आयुष छत से गिर गया और उसके सर पर गंभीर चोट आ गई. जिससे हमारे होश उड़ गए और हमने पत्थर से कुचलकर उसको मार डाला. पुलिस ने उसकी निशान देहि गौतमबुद्धनगर के थाना एकोटेक से शव वरामद कर लिया.
आरोपी ने थोड़े लालच में एक बच्चे की जान ले ली. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों अवधेश उर्फ़ विराट और विपुल को संगीन जुर्म में कोर्ट में पेश कर जेल भेजा.
रिपोर्ट राम अवध भगत