गाजियाबाद पुलिस ने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के फेसबुक अकाउन्ट पर फर्जी आईडी तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया है. अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल बरामद कर लिया गया है.
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 16 जून को वादी सत्यप्रकाश चैधरी (गुल्लू प्रधान) निवासी गनौली ने थाना लोनी पर बताया कि विधायक नन्द किशोर गुर्जर की फेसबुक अकाउन्ट पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने एवं पाकिस्तान जिन्दाबाद जैसी अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई है. जानकारी मिलते ही इस मामले में मुकद्दमा दर्ज कर आईटी एक्ट के तहत अभियुक्त को तलाशने लगी.
उक्त घटना का खुलासा करते हुये एसएसपी ने बताया साईबर सैल व थाना लोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 जून को शातिर अपराधी व मास्टर माईण्ड सलमान पुत्र दिलदार निवासी सी ब्लाक ,दयावती रामेश्वर पार्क लोनी ,गाजियाबाद, मूल निवासी ग्राम फूलचन्दा थाना नहटौर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया. जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल बरामद हुआ है.
गिरफ्तार अभियुक्त आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके द्वारा अभद्र टिप्पणी जैसी घटना दूसरो को फसाने के उद्देश्य से की गई थी. अभियुक्त ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.