गाजियाबाद पुलिस ने किया ठगी गेंग का पर्दाफास, 20 लाख से ज्यादा कीमत की ज्वेलरी समेत 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लूट एवं नग पत्थर बेचने के नाम पर ठगी कर जेवर आभूषण आदि की लूट करने वाले 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार उनके कब्जे से लगभग 20 लाख रूपये कीमत के सोने के आभूषण जिसमें 12 अदद चैन, 8 अदद चूड़ी कंगन , 4 अदद झुमकी, 36 अदद कुण्डल, 10 अदद अंगूठी 2 अदद टाप्स व 1 अदद लाकेट बरामद किये गये. घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाईकिल व 4 हजार रुपये बरामद किये.
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया, अल्फ़ा टीम गाजियाबाद द्वारा मोहन नगर चौराहा से लूट/ठगी करने वाले गेंग का पकड लिया. टीम ने लगभग 20 लाख रूपये कीमत के सोने के आभूषणऔर घटना में प्रयुक्त 2 अदद मोटर साईकिल बरामद हुई है. गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा जनपद बुलन्दशहर, जनपद मेरठ, जनपद गाजियाबाद, लूट एंव ठगी की घटनाओं का इकबाल किया गया
इन आरोपियों ने गाजियाबाद ही नहीं बुलंदशहर और पड़ोसी जनपदों में भी आधा दर्जन से ज्यादा लूट और ठगी की घटनाओं को स्वीकार कर लिया है. गाजियाबाद में लगातार अपराधियों को पकड़ा जा रहा है, इससे पहले भी लगातार आरोपी जेल भेजे जा रहे है.