गाजियाबाद पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, केंद्रीय मंत्री ने भी की प्रशंसा
थाना खोड़ा के इतवार पुश्ता में 5 मंजिल की एक इमारत गिरने की सूचना 7:00 बजे शाम को मिली थी। इस बिल्डिंग को कई दिन पहले ही खाली कराए जा चुका था जिसके कारण उस बिल्डिंग के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। जब बिल्डिंग गिरी उस समय मौके पर उपस्थित पुलिस वालों तथा जनता के लोगों ने रोड पर से भी लोगों को हटा दिया था इससे किसी भी जनहानि नहीं हो पाई। सिविल पुलिस, एनडीआरएफ, फायर सर्विस तथा खोड़ा नगर पालिका की टीम द्वारा एहतियातन रेस्क्यू वर्क कराया जा रहा है परंतु अभी तक किसी भी व्यक्ति की दबे या हताहत होने की सूचना नहीं है।
शाम को 7:00 बजे इतवार बाजार पुस्ता थाना खोड़ा पर थाने की पीसीआर वैन 61 चेकिंग कर रही थी। उसी समय बिल्डिंग से कांच गिरने की आवाज सुनाई आई। तभी चेकिंग कर रहे तीन पुलिसकर्मी अंडर ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर उप निरीक्षक संजीव कुमार, उप निरीक्षक कपिल कुमार, उप निरीक्षक मनीष कुमार, तथा उनके साथ हेड कांस्टेबल हातिम अली और चालक बृजनाथ सिंह तुरंत बिल्डिंग के आस पास पहुंचे।
वहां पर अलर्टनेस दिखाते हुए दोनों साइड की रोड को जनता की सहायता से तत्काल खाली करा दिया। इसी कारण से जब 2 मिनट के बाद जब वह बिल्डिंग गिरी तो कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ अन्यथा वहां पर कई लोगों की जान जा सकती थी। इस सूझबूझ और कर्तव्य परायणता दिखाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को उच्च अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने घटनास्थल का मुआइना किया। किसी के हताहत न होने पर संतुष्ट दिखे, कहा कि इन पुलिसकर्मियों को सरकार से पुरस्कार दिलाने के लिए संस्तुति करेंगें। पुलिस कर्मियों के इस कार्य की जनता में भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है। अगर पुलिस कर्मी जरा सी भी लापरवाही करते तो कुछ भी हादसा हो सकता था। इस पूरे हादसे में एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी सिटी आकाश तोमर सुबह चार बजे तक लगातार घटनास्थल पर रहे। खोड़ा थानाध्यक्ष ने भी अपनी पूरी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया।