गाजियाबाद पुलिस की बड़ी सफलता, सीमेंट भरे ट्रक व ट्रैक्टर लूटने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

एसएसपी वैभव कृष्ण द्वारा जनपद गाजियाबाद में हो रही आपराधिक घटनाओ की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं.;

Update: 2018-06-16 11:25 GMT

गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के जनपद गाजियाबाद में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जीटी रोड पर सीमेंट से भरे ट्रक व ट्रैक्टर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. एसएसपी वैभव कृष्ण द्वारा जनपद गाजियाबाद में हो रही आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एंव ट्रक लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के कुशल दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली प्रभारी जयकरण सिहं के नेतृत्व में इस घटना को अंजाम दिया गया है.

मुखबिर की सूचना पर लाल कुआं से पहले ढलान वाले कट पर लालकुआं की तरफ से आते एक ट्रेक्टर मय ट्राॅली 25 कटटे सीमेन्ट अम्बुजा व एक तमंचा 2 जिन्दा कारतूस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया.

Similar News