गाजियाबाद में पत्रकार अनुज चौधरी प्रकरण में प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण को जल्द दे जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए जा चुके है. साथ ही कहा कि इस घटना को प्राथमिकता के साथ देखते हुए जल्द ही अनावरण करें.
एडीजी आनंद कुमार ने कहा 8 अप्रैल को गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में पत्रकार अनुज चौधरी को घर में घुसकर हमलवारों ने गोली मार दी थी. इस घटना को लेकर एसएसपी को निर्देश दिए गये है. जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा.
बता दें कि पत्रकारों ने आज धरना प्रदर्शन और जुलुस भी निकाला था. जबकि घायल पत्रकार अनुज चौधरी का इलाज अभी भी यशोदा अस्पताल में चल रहा है. उधर प्रसाशन से अभी भी पत्रकार नाराज नजर आ रहे है.