गाजियाबाद में नाबालिग लडके से किया कुकर्म, बाद में डाली प्राइवेट पार्ट में छड
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये. पुलिस मामले को दर्ज कर जाँच में जुटी हुई है.;
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक नवालिग़ लडके से दुष्कर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की राड डालने के मामला प्रकाश में आया है. पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. आरोपी वारदात को अंजाम देंने के बाद घटनास्थल से फरार हो गये. बच्चे को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया है.
घटना जिले के मोदीनगर कोतवाली इलाके के इंद्रापुरी की है. जहां 12वीं का ये छात्र रोजाना की तरह ट्यूशन से पढ़कर वापस आ रहा था. तभी उसके 5 दोस्तों ने किशोर को अगवा किया और उससे मारपीट करते हुए एक दुकान में ले गए जहां उसके साथ कुकर्म किया. साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट को भी जख्मी कर दिया. इतना ही नहीं पीड़ित छात्र की विडियो भी बनाया गाया, इस दौरान जातिसूचक शब्द बोलते हुए मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि पांच युवकों ने किशोर को एक दुकान के अंदर खींच लिया और उससे कुकर्म किया. जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ घुसा दी और मोबाइल फोन पर इसका विडियो बना लिया. एसपी ने बताया कि आरोपियों ने 12वीं कक्षा के छात्र से रुपये भी लूट लिए. पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.