शादी की सालगिरह पर कुमार विश्वास ने पत्नी को कुछ यूं दी बधाई
कुमार ने लिखा है कि 'एक तुम्हारा होना क्या से क्या कर देता है, बेजुबान छत-दीवारों को घर कर देता है।';
नई दिल्ली : मशहूर कवि व 'आप' नेता कुमार विश्वास की शादी की आज सालगिरह है। कुमार की पत्नी का नाम मंजू शर्मा है। इस मौके पर डॉ. कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पत्नी के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'एक तुम्हारा होना क्या से क्या कर देता है, बेजुबान छत-दीवारों को घर कर देता है।' मेरी मोहब्ब्त, दोस्त, सलाहकार, ब्रैंड मैनेजर, ड्रेस डिजाइनर, बेटियों की मां, माता-पिता की पसंदीदा बहु और सबसे ऊपर मेरी पत्नी मंजू शर्मा को एनिवर्सरी की मुबारकबाद।
कुमार विश्वास के इस ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कुमार के इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 628 बार रीट्वीट किया जा चुका था और साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों द्वारा लिखे किया गया है। वहीं 723 लोगों द्वारा प्रतिक्रियाएं दीं गईं हैं।
आपको बतादें कि कुमार विश्वास का जन्म 10 फ़रवरी1970 को पिलखुआ, (ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश) में हुआ था। चार भाईयों और एक बहन में सबसे छोटे कुमार विश्वास ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा लाला गंगा सहाय विद्यालय, पिलखुआ से प्राप्त की। उनके पिता डॉ॰ चन्द्रपाल शर्मा, आर एस एस डिग्री कॉलेज (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से सम्बद्ध), पिलखुआ में प्रवक्ता रहे। उनकी माता श्रीमती रमा शर्मा गृहिणी हैं। राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज से बारहवीं में उनके उत्तीर्ण होने के बाद उनके पिता उन्हें इंजीनियर (अभियंता) बनाना चाहते थे। डॉ॰. कुमार विश्वास का मन मशीनों की पढ़ाई में नहीं लगा और उन्होंने बीच में ही वह पढ़ाई छोड़ दी। साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के ख्याल से उन्होंने स्नातक और फिर हिन्दी साहित्य में स्नातकोत्तर किया, जिसमें उन्होंने स्वर्ण-पदक प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने "कौरवी लोकगीतों में लोकचेतना" विषय पर पीएचडी प्राप्त किया। उनके इस शोध-कार्य को 2001 में पुरस्कृत भी किया गया।
एक तुम्हारा होना क्या से क्या कर देता है,
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) December 23, 2017
बेज़ुबान छत-दीवारों को घर कर देता है.
Happy Anniversary to my love,friend,adviser,brand manager,dress designer, mother of my dolls,Favrt Bahu of my Maa-Papa n above all My wife Manju Sharma.Thnkx for your presence in my existence❤️🎁🌹 pic.twitter.com/eU43GrBTHk