गाजियाबाद: जिले के थाना निवाड़ी क्षेत्र के मोहम्मद पुर में लूट करके भाग रहे बदमाशों का पीछा किया. बदमाश और पुलिस में मुठभेड़ जारी है. पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश लूट करने के बाद गन्ने के खेत में घुस गये. गाजियाबाद पुलिस ने पूरी तरह से घेराबंदी कर ली है. मुठभेड़ अभी भी जारी है, दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है.