मित्रों अगर नेहरु की जगह पटेल पीएम होते तो नीरव मोदी पैदा नहीं होता - आचार्य प्रमोद

नीरव मोदी कल तक तुम्हारा फूफा था, और आज कहते हो, हमारा कुछ नहीं लगता.;

Update: 2018-02-18 03:19 GMT

कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मित्रों नेहरु की जगह अगर पटेल को प्रधान मंत्री बना दिया होता, तो नीरव मोदी पैदा ही नहीं होता दाबोस में खिंची फ़ोटो तो मेरी है, लेकिन असली दोषी तो नेहरु है.

आचार्य ने कहा कि हज़ारों करोड़ का घोटाला करने वाले मोदी की फ़ोटो,अगर राहुल गांधी के साथ होती,तो गोदी मीडिया आज क्या हाल करता. 2 साल पहले एक फ़िल्म आयी थी उड़ता पंजाब लेकिन मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक ही उड़ा दिया.

आचार्य ने कहा कि अब गांधी होने की बजाय मोदी होना लाभदायक है. नीरव मोदी कल तक तुम्हारा फूफा था, और आज कहते हो, हमारा कुछ नहीं लगता. और फिर नीरव मोदी से सरकार इतनी भयभीत है,के नाम लेते ही चीख़ने लगती है. UPA राज में घोटाला हो तो प्रधान मंत्री चोर और NDA राज में घोटाला हो तो आरोप लगाने वाला चोर. यह दोतरफा राजनीत अब चलने वाली नहीं है जनता तुम्हारा खेल जान चुकी है. मित्रों बोलते कुछ हो और करते कुछ हो. 




Similar News