गाजियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, फेसबुक से ठगी करने वाले पांच नाइजीरियन को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की टीम ने फेसबुक से ठगी करने वाले पांच नाइज़ेरियांन को गिरफ्तार किया है।;
गाजियाबाद : गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने फेसबुक से ठगी करने वाले पांच नाइज़ेरियांन को गिरफ्तार किया है। क्रोसिंग रिपब्लिक सिटी में रहने वाली एक महिला से की थी 10 लाख रुपये की ठगी। गैंग में एक महिला और चार पुरूष शामिल हैं। इनके कब्जे से करीब 3 लाख रुपये नगदी के साथ लाखो रुपये को ज्वेलरी, एक दर्जन मोबाईल, दो लैपटॉप और एक कार बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक ये गैंग फेसबुक से दोस्ती करके एक दर्जन से ज्यादा लोगो से ठगी कर चुका है। पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि यह गिरोह सक्रिय है जो लगातार फेसबुक के जरिए ठगी कर रहा है। दिल्ली और एनसीआर में इन्होंने अब तक दर्जनों ठगी की है। इनके पास है जो लैपटॉप मिला है उस में दर्जनों फेसबुक अकाउंट के साइन इन होने की बात सामने आई है।
यही नहीं दर्जनभर मोबाइल फोन में भी फेसबुक के अलग-अलग अकाउंट पाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच को शक है कि इस गैंग में अभी और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
पुलिस के मुताबिक किए गए गैंग पहले फेसबुक पर दोस्ती किया करता था । इसके गैंग में मौजूद महिला लड़कों को रिझाते थी। उसके बाद उन लोगों को लकी ड्रा निकलने या लाटरी निकलने का झांसा दिया जाता था। और बैंक अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करवा लिए जाते थे। हालांकि इस गैंग के नाइजीरियाई शख्स ने विजयनगर के क्रॉसिंग रिपब्लिक की महिला से पहले दोस्ती की और फिर उसके साथ यह सब किया था। इस कंप्लेंट को जब पुलिस को किया गया तो पुलिस ने जाल बिछाया और यह नाइजीरिया का गिरोह पकड़ा गया।