गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ी 1 करोड़ की पुरानी करेंसी, 10 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
छापेमारी में आरोपियों के पास से नोटबंदी के दौरान बंद हुए 500 और 1000 के नोट बरामद हुए हैं.;
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में 1 करोड़ की पुरानी करेंसी पकड़ी गयी है.खबर के मुताबिक मंगलवार (05 जून) को गाजियाबाद पुलिस ने एक करोड़ की पुरानी करेंसी के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.आपको बता दे की बीते शनिवार (2 जून) को लख़नऊ की हजरतगंज पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान एक कार से 50 लाख की पुरानी करेंसी बरामद कर 4 लोगो को गिरफ्तार किया था.
कविनगर थाना SHO प्रदीप त्रिपाठी के मुताबिक मुखबिर की सूचना मिलते ही उन्होंने टीम के साथ छापेमारी की, जिसमें एक करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि पुरानी करेंसी के साथ ही पुलिस टीम ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. ये लोग राजनगर एक्सटेंशन से ये रुपये दिल्ली लेकर जा रहे थे. दिल्ली में कुछ लोगों से मिलने के बाद ये रुपये नेपाल लेकर जाने वाले थे.
जानकारी के मुताबिक, छापेमारी में आरोपियों के पास से नोटबंदी के दौरान बंद हुए 500 और 1000 के नोट बरामद हुए हैं. पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि ये गिरोह इस करेंसी को नेपाल में कहां और कैसे बदलते थे.मौके से 500 के 14944 तथा 1000 के 2528 नोट बरामद हुए है.तथा पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ कर इनके गिरोह के बारें में पता कर रही है ताकि जल्दी ही इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके.