पीएम मोदी ने आज तक का सबसे बड़ा "ऐतिहासिक" झूठ बोला - आचार्य प्रमोद

Update: 2018-05-28 03:55 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागपत में एक जनसभा में कहा कि अब तो गंगा में जहाज चलने लगे है. इस बयान पर देश के कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश के मोदी जी ने आज बागपत में कहा "गंगा" में "जहाज़" चलने लगा है, अंधे भक्तों, ये आज तक का सबसे बड़ा "ऐतिहासिक" झूठ है.


आचार्य ने कहा कि हे गंगा पुत्र कुछ तो बेटा बनने का सपना माँ गंगा का पूरा करदो. कम से कम झूंठ बोलना ही बंद कर दो. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आज बागपत में कहा "गंगा" में "जहाज़" चलने लगा है, अंधे भक्तों, ये आज तक का सबसे बड़ा "ऐतिहासिक" झूठ है. गंगा में "नाव" चलाने लायक तो "पानी" है नहीं, और मोदी जी "गंगा" में "जहाज़" चला रहे हैं.


इतना ही नहीं आचार्य ने मिडिया पर भी हमला करते हुए कहा कि "चमत्कार" और "चापलूसी" के अलावा, मीडिया के पास और कुछ नहीं "बचा" है, इस लिये, अब इसे चौथा "स्तम्भ" कहना "लोकतंत्र" का अपमान है. अब मिडिया को चौथा स्तम्भ कहना अपमान करने जैसा है जो मोदी और शाह बोलते है वही मिडिया बोलती है. 


आचार्य ने कहा कि अब तो आपके प्रबल समर्थक रहे आँध्रप्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने कहा है, के मोदी सिर्फ़ "जुमलेबाज" और एक "फ़ेल" प्रधानमंत्री हैं, लेकिन फिर भी, तुम गालीयाँ "राहुल गांधी" को ही दोगे. क्योंकि तुम्हें गलती सिर्फ और सिर्फ राहुल में दिखती है जुमलेवाज मोदी में नहीं. अब देश को जुमलेवाज पीएम नहीं काम करने वाला पीएम चाहिए. 

Full View

Similar News