गाजियाबाद : पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से गांजा बरामद कर लिया है।
खबर के अनुसार पुलिस की टीम ने गड़ी गोल चक्कर से जांच के दौरान गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से गांजा बरामद किया है। आरोपी का नाम विपिन कुमार है और उसके पिता का नाम प्रीतम सिंह है।
छजारसी चौकी इंचार्ज प्रभास चंद्र ने गांजा तस्कर को 2 किलो गांजा के साथ पकड़ा। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्ट- (अजीत रावत)