साहिबाबाद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब किए बरामद
थाना लिंक रोड से साहिबाबाद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी के पास से हरियाणा...;
साहिबाबाद : थाना लिंक रोड से साहिबाबाद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी के पास से हरियाणा ब्रांड की 24 शराब की पावे बरामद किए है।
खबर के मुताबिक थाना लिंक रोड साहिबाबाद इंचार्ज जोधपाल सिंह की की टीम ने मंगलवार को अंडर पास साहिबाबाद रेलवे लाइन से एक आरोपी के पास से रंगे हाथों भारी मात्रा में शराब की पावे जब्त की है। पुलिस उस आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।
गौरतलब है अवैध शराब को लेकर पुलिस की शख्त कार्रवाई के बाद भी आरोपी अवैध शराब बेचने से बाज नहीं आ रहे है। आए दिन भारी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किए जाने की खबर आती रहती है।
रिपोर्ट- (अनीता भारद्वाज)