गाजियाबाद के खोड़ा में महिला की हत्या कर आरोपी ने किया थाने में सरेंडर

Update: 2018-05-11 08:25 GMT

गाजियाबाद के खोड़ा कोतवाली इलाके में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पंकज जोशी ने साथ में रहने वाली महिला रेनू सिंह की हत्या कर दी. यह महिला मुंबई की रहने वाली बताई जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक़ खोड़ा कॉलोनी थाने के नेहरू गार्डन इलाके का में एक अजीब घटना घटी है. रेनू सिंह पिछले 1 महीने से खोड़ा कॉलोनी में पंकज जोशी के साथ रह रही थी.  पंकज जोशी के साथ फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी. आरोपी ने बताया है कि उसने महिला की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की और फिर थाने में आकर खुद सरेंडर किया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. आरोपी को हिरासत में लेकर सघन पूंछतांछ की जा रही ताकि घटना की सच्चाई समाने आ सके. फ़िलहाल युवती के बारे में भी युवक से जानकरी ली जा रही है. 



Similar News