बीजेपी विधायक के हॉस्पिटल में प्रसव के बाद महिला की मौत, बच्चा की हालत ठीक

आक्रोषित परिजनों ने नर्सिंग होम के खिलाफ किया जमकर हंगामा,आज तड़के हुई मौत, नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप.;

Update: 2018-01-11 09:43 GMT
गाजियाबाद/ मोदीनगर: प्रियदर्शी नर्सिंग होम में आज तड़कें हॉस्पिटल में भर्ती महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के परिवार ने डॉक्टरों पर उपचार करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए महिला की मौत का कारण बताया व शव रखकर जमकर हंगामा किया। मौके पर आक्रोषित परिजनों को पुलिस ने समझाया व मौके पर विधायक डॉक्टर मंजू शिवाच व उनके पति ने जाकर पीडि़त परिवार को सांत्वना दी। पुलिस का कहना है कि अगर परिवार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहेगा तो करेंगे।


जानकारी के अनुसार पीडि़त नेहा के पति आदित्य निवासी ईएसआई हॉस्पिटल मोदीनगर ने बताया कि उसकी पत्नी नेहा गर्भवती थी उसको कल बुधवार की सुबह पेन हुए थे तभी नेहा को उक्त हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉक्टर डिलीवरी होने का बुधवार की सांय तक इंतजार किया व रात्री में डॉक्टर सरिता त्यागी ने नेहा का ऑपरेशन करने के लिए कहा व रात्री १०.४५ पर हॉस्पिटल में आपरेशन कर दिया व उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। आपरेशन के बाद महिला को कमरे में शिफ्ट कर दिया गया था व रात्री में ही उनके पति ने कई बार बातचीत भी की थी। लेकिन देर रात में तबीयत नेहा की बिगडऩी शुरू हो गई थी।

पति का आरोप है कि रात्री में उसने नर्सो को उठाकर पत्नी की तबीयत खराब होना बताया लेकिन उन्होंने महिला की तबीयत को गंभीरता से नहीं लिया सुबह तड़कें नर्सो ने बताया कि नेहा का बीपी व पल्स डाऊन हो रहें है। उसके बाद सुबह ६.४५ पर महिला डॉक्टर के पति उनकी पत्नी को देखने पहुंचे और उन्होंने नेहा को मृत घोषित कर दिया व वहां से चलें गए। उसके बाद से ही मृतक महिला के परिजनों ने जमकर नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस पहुंच गई।

अन्य हॉस्पिटल का स्टॉफ नर्सिंग हॉस्पिटल के पक्ष में खड़ा था वही दूसरी और क्षेत्रिय बीजेपी की विधायक डॉ. मंजू शिवाच व उनके पति डॉ. देवेंद्र शिवाच मौके पर पहुंचे व पीडि़त परिवार को सांत्वना दी। इस प्रकरण में ेकार्यवाहक थाना प्रभारी देवेश शर्मा ने बताया कि अभी पीडि़त परिवार ने कोई शिकायती तहरीर नहीं दी है शव को कब्जे में ले लिया है व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इस प्रकरण में अभी नर्सिंग होम के डॉक्टर्स ने कोई बयान नहीं दिया है।
सर्वेश शर्मा की रिपोर्ट 

Similar News