गाजियाबाद के वैशाली में 20 लाख की लूट, आरोपी मौके से पकड़ा

Update: 2018-06-04 11:32 GMT

 गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम के वैशाली में पंजाब नेशनल बेक में 20 लाख रुपयों को जमा करने आए युवक से दो लुटेरों ने गन पाइंट पर लेकर बदमाशों ने लूट की.  लूट के बाद एक आरोपी को लोगो की मदद से पीड़ित ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है. 



इंदिरापुरम क्षेत्र में मदर डेयरी के डिस्ट्रीब्यूटर से 20 लाख रुपए की लूट हो गई. सरेआम भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना से हडकम्प मच गया. पीड़ित की चीखने चिल्लाने से जनता ने सहयोग कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरा आरोपी भाग जाने में सफल रहा है. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में लगी हुई है. 

Similar News