गाजियाबाद के मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फाफरान रोड पर युवक की गाडी पार ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां. इस बारदात के दौरान युवक विजय की गोली लगने से मौत हो गई. मोदीनगर क्षेत्र में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा. अपराध को लेकर कल ही बीजेपी कार्यकर्ताओं और थाना प्रभारी ने हवन भी किया था.
बदमाशों ने गाडी पर कई राउंड गोलियां चलाई. गोली चलाते हुए हत्यारे मौके से फरार हो गये. वहीँ गोली लगने से कार सवार युवक की मौके पर मौत हो गई. बता दें की अपराध को लेकर एक बार पूरा मोदीनगर थाना लाइन हाजिर किया जा चूका है. खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी.