हरदोई में दूल्हे कार गन्ने की ट्रॉली से टकराई, 5 की मौत से मचा हाहाकार

दूल्हे के बाप , बहनोई और भतीजे समेत 5 की मौत से खुशी की जगह मातम छा गया।

Update: 2023-02-18 06:08 GMT

उत्तर प्रदेश हरदोई जिले में बड़ी दुखद घटना सामने आई। जहां बारात को जाते समय रोड दुर्घटना में 5 की मृत्यु होने की खबर है। इह घटना में दूल्हे के पिता, बहनोई,भतीजा सहित पांच की मृत्यु हुई है आऊर 7 घायल बताए गए है।  दुर्घटना रात पाली पचदेवरा रोड पर हुई है। 

हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद के पास तेज रफ्तार के कहर से बोलेरो कार सवार दूल्हे के बहनोई, पिता और भतीजे समेत 5 लोगों की मौत होने की खबर मिली है। शहनाई बजने की जगह मातम छा गया। कन्नौज निवासी दूल्हे के पिता,बहनोई व एक 12 वर्षीय किशोर की 5 की मौके पर मौत होने की खबर मिली है। हादसे में घायल 2 लोगों की हालत गंभीर बताई गई थी उनकी भी मौत हो गई मौके पर तीन लोगों ने दम तोड दिया था। दूल्हा सहित कुल 7 लोग हुए घायल है 

तेज रफ्तार बोलेरो कार के गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद बोलेरो कार के रजबहा में गिरने से हादसा हुआ। हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र से शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र के लिए बारात जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया। 


Tags:    

Similar News