यूपी के जौनपुर मे छात्रा को अगवा कर बदमाश ले गये नहर के किनारे और फिर वो चीखती रही!
यूपी के जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव मे एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ शुक्रवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया और फरार हो गये। बदमाशों ने किशोरी को उसके ननिहाल से अगवा किया और एक इंटर कालेज के पास स्थित नहर पर ले गये और बारी-बारी से चार लोगों ने उसके साथ रेप किया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। किसी तरह उनसे जान बचाकर भागी किशोरी ने स्कूल के पीछे स्थित एक जान पहचान वाले के मकान में गयी और आपबीती बतायी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले के पंवई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इण्टर कालेज की छात्रा दीपावली के अवसर पर सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आयी हुई थी। शुक्रवार की शाम को वह अपने नानी के साथ घर के बरामदे में सोयी हुई थी। इसी दौरान बोलेरो सवार कुछ बदमाश उसके दरवाजे पर आ गये और नानी का हालचाल पूछने लगे जैसे ही वह कुछ बताती वे लोग उन्हें मारपीट दिये और छात्रा को अगवा कर अपने साथ ले गये। इस घटना के बाद परिजनों में हड़कम्प मच गया और रात में ही उसकी खोजबीन शुरु कर दी।
साथ ही सूचना पुलिस को भी दी गयी। सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी ही थी। इसी बीच गांव के ही एक व्यक्ति ने पीड़ित परिवार को किशोरी के साथ घटी घटना की आपबीती बतायी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गयी। पीड़ित परिवार के घर रोना-पीटना मचा हुआ है। पीड़िता के मुताबिक बोलेरो में कुल पाँच लोग सवार थे। उसे बरौत में स्थित एक इंटर कालेज के पास नहर पर ले गये और बारी-बारी से कुल चार लोगों ने उसके साथ रेप किया।
चीख पुकार सुन जब ग्रामीण जुटने लगे तो पीडि़ता अपनी जान बचाकर स्कूल के पीछे एक जाने-पहचाने मकान पर गयी और आपबीती बतायी। इधर बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। परिजन उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह उसे जिला मुख्यालय मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम जांच पड़ताल कर रही है।