अब आपको यूपी के कानपुर में भी मिलेगा पेरिस जैसा नजारा, देश के ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं यहां घूमने

यूपी के कानपुर में एक ऐसा थीम पार्क है। जहां आपको यूरोप थीम के साथ साथ और भी अलग-अलग थीम देखने को मिलेंगी

Update: 2023-04-15 15:27 GMT

Kanpur Blue World Theme Park: यूपी के कानपुर में एक ऐसा थीम पार्क है। जहां आपको यूरोप थीम के साथ साथ और भी अलग-अलग थीम देखने को मिलेंगी Blue World Theme Park Kanpur: भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सबसे बड़े शहरों में शामिल कानपुर में एक नया थीम पार्क खुला है जिसका नाम ब्लूवर्ल्ड है। यह मोती झील में है जो अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है। वहीं यहां श्री राधा कृष्ण मंदिर वास्तुकला से प्रेरित है। अगर बात करें कई ऐतिहासिक जगहों की तो वो भी यहां की फेवरेट लिस्ट में आते हैं। लेकिन यहां एक और जगह है, जो न केवल कानपुरवासियों के बीच फेमस है, बल्कि विदेशों से भी लोग इस प्लेस को देखने आते हैं। यह ब्लू वर्ल्ड इतना ज्यादा बड़ा बनाया गया है और अंदर से एकदम डिज्नीलैंड की तरह लगता है। मंधाना-बिठूर रोड पर स्थित, ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क वाटर और एंटरटेनमेंट पार्क है। यहां आपको तरह-तरह की लाइट भी देखने को मिल जाएंगे जिन्हें यूरोपियन तर्ज पर बनाया गया है

वाटर पार्क और अम्यूजमेंट पार्क के लिए एंट्री फीस अलग-अलग है।

पैकेज कोस्ट (मनोरंजन पार्क + वाटर पार्क)

सोमवार से शुक्रवार - 400 रुपए

शनिवार और रविवार - 450 रुपए

पैकेज कॉस्ट (मनोरंजन पार्क + वाटर पार्क)

सोमवार से शुक्रवार - 750 रुपए

शनिवार और रविवार - 850 रुपए

फुल टिकट (110 सेमी से ऊपर की हाइट)

सोमवार से शुक्रवार - 600 रुपए

शनिवार और रविवार - 700 रुपए

आधा टिकट (90 और 110 सेमी के बीच की ऊंचाई)

सोमवार से शुक्रवार - 300 रुपए

शनिवार और रविवार - 350 रुपए

यहां आपको अलग-अलग थीम दिखाई देंगी. जैसे यूरोपियन थीम मे आपको लंदन की सड़कें स्ट्रीट यूरोप की आधी चीजें दिखाई देंगी ।वही फेरीलैंड थीम में आप काल्पनिक रूप से जलपरी ,यूनिकॉर्न वाली दुनिया देख पाएंगे। चीनी थीम में आपको ड्रैगन टाइप का ब्रिज बना हुआ दिखाई देगा। यहां आपको इंडोचाइनीस खाना भी खाने को मिल जाएगा। यह थीम काफी मजेदार है। द जंगल थीम यह शेरों जिराफ और कई जानवरों की मूर्तियों से बना हुआ है। यह आर्टिफिशियल पहाड़ियां भी हैं। माया और मित्र की थीम इस टीम में मिस्र की मूर्तियां रखी गई है। भारतीय थीम - भारतीय थीम में भी आपको इंडिया की कई संस्कृति वाली चीजें देखने को मिलेंगी। अगर वहां चले जाए तो वापस आने का बिल्कुल भी मन नहीं करता।

ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क कानपुर से लगभग 22 किमी दूर स्थित है। यहां आप एनएच-91 बाइपास से आसानी से जा सकते हैं। डेस्टिनेशन तक पहुंचने में आपको करीबन आधा घंटे का समय लगेगा। ये दूरी आप प्राइवेट टैक्सी, टेम्पो या रिक्शे से भी पूरी कर सकते हैं। पार्क खपरा मोहाल, मीरपुर में कानपुर रेलवे स्टेशन से 22 किमी और देवी गंज हवाई अड्डे से 28 किमी दूर है। एड्रेस - मंधाना-बिठूर रोड, कानपुर, उत्तर प्रदेश - 209217

Tags:    

Similar News