कासगंज में हिंसा में मृतक अभिषेक गुप्ता उर्फ़ चंदन के परिजनों को उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने 20 लाख का चेक उनके आश्रितों को दिया. यह चेक लेकर उनके घर कासगंज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे. थोड़ी ना नुकर के बाद उनके समझाने पर परिजनों ने चेक ले लिया.
उनके परिजन ने अधिकारीयों से मिलने के बाद चंदन गुप्ता के नाम से चौराहा बनाने की मांग की. परिजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने की भी मांग करते रहे. लेकिन जिलाधिकारी के समझाने के बाद उन्होंने राहत राशी का चेक भी ले लिया.
आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए ववाल के बाद कासगंज में हिंसा हो गई. जिसमें एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद बहां माहौल बिगड़ता चला गया. उसके बाद राजनैतिक रोटियां सेकने वालों की भीड़ बढती गई. जिसे रोकने के बाद तुरंत ही माहौल शांत हो गया.