कासगंज पुलिस ने गौवध कर गौमांस बेचने वाले 5 शातिर अभियुक्त किये गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कासगंज सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सहावर पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर मौ0 कुरैशियान मे तालाब के पीछे बैंगन के खेत में गौमांस बेच रहे 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किये। जिनके कब्जे से 60 किग्रा गौमांस, कुल्हाडी,छुरी,तराजू , लकडी का गट्टा , व विभिन्न तौल के बांट भी बरामद किये गये है ।
घटना के अनुसार थाना सहावर की पुलिस टीम थाना क्षेत्र के अन्तर्गत वास्ते देखरेख शान्ति व्यवस्था रोकथाम जुर्म जरायम व गश्त में स्टेट बैंक चौराहे पर मामूर थे. तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मौ0 कुरैशियान में तालाब के पीछे बैंगन के खेत में कुछ लोग अवैध रुप से गौवंश का वध गौमांस की बिक्री के लिये कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर थाना सहावर पुलिस टीम ने हमराही गण को सूचित किया, तभी चौराहे पर 100 डायल 1136 पीआरवी भी आ गई जिसमें मौजूद हे0का0 145 विनोद कुमार शर्मा, का0 299 रोहित व का0 चालक अवधेश कुमार थे ।
इसके बाद थाना सहावर पुलिस टीम मय 100 डायल कर्मियों के मौ0 कुरैशियान में तालाब के पीछे बैंगन के खेत में पहुँचे तो मुखबिर ने इशारा कर बताया कि जो लोग खेत में बैठे हैं वही गौमांस की बिक्री के लिये गौवध करते हैं । पुलिस टीम ने उक्त लोगो को तराजू एवं बांट लिये देखा तो उन्हे विश्वास हुआ । उसके बाद पुलिस टीम ने एक बारगी दबिश देकर 5 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया तथा कुछ लोग अंधेरे का लाभ उठाकर बाग और खेतों की तरफ भाग गये जो तलाशने पर नहीं मिले।
उक्त सम्बन्ध में थाना सहावर पर अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0स0 486/17 धारा 268,369,270 भादवि व उ0प्र0 गौवध अधि0 धारा 3,5 व 8 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।