कासगंज पुलिस को बडी सफलता मुठभेड के दौरान दबोचे अन्तर्जनपदीय पशु चोर

Update: 2017-12-29 10:04 GMT
पुलिस अधीक्षक कासगंज सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 29 सितम्बर को क्षेत्राधिकारी पटियाली के नेतृत्व में थाना पटियाली पुलिस टीम ने आर्थिक व भौतिक लाभ कमाने हेतु पशु चोरी / लूट करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग के 08 शातिर सदस्यों को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार। 2 टाटा 407 गाडी व 6 नाजायज तमन्चे,10 कारतूस, एवं 2 चोरी की भैंस बरामद की गयी।
घटना थाना पटियाली पुलिस टीम थाना पटियाली क्षेत्र में वास्ते देखरेख शान्ति व्यवस्था रोकथाम जुर्म जरायम व गश्त में मामूर थे। तभी विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से पुलिस टीम को खबर मिली कि पशु चोरी तथा लूट करने वाले गैंग के कुछ सदस्य जैथरा की तरफ से दरियावगंज आने वाले सम्पर्क मार्ग पर 2 टाटा 407 गाड़ी जिसमें चोरी की भैंस लदी है तथा जिसमे भैंस चोर / लुटेरो का पूरा गैंग है।

इस सूचना पर आम के बाग मे पडी लकडियो व ईंट पत्थरो से मार्ग अवरूद्ध कर उक्त गाड़ियों का इंतजार करने लगे तभी उक्त दोनो गाडियां जैथरा की तरफ से आकर रूकी तथा उसमें सवार लोग उतर कर ईंट पत्थरों को हटाने लगे। पुलिस वालो द्वारा ललकारते हुए रुकने को कहा तो वो चिल्लाये कि पुलिस है मारो तभी बदमाशों ने पुलिस वालों पर जान से मारने की नीयत से ताबडतोड फायर शुरू कर दिये,तब अपनी जान बचाते हुए पुलिस पार्टी द्वारा अपने बचाव में फायर किये गये।

पुलिस पार्टी द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक बारगी दबिश देकर 08 अभियुक्तों को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। तथा 6 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग जनपद कासंगज व अन्य जनपदो से भैंसे चोरी कर के लाते थे तथा अलीगढ ले जाकर कट्टीघर में बेच दिया करते हैं। भैंस चोरी करते समय अगर किसी के द्वारा विरोध किया जाता था तो हम गोली मार देते थे। अभियुक्तगण की जामा तलाशी से 6 अदद तमन्चा 315 बोर व 10 कारतूस 315 बोर 2 भैंसे व 2 गाडी टाटा 407 बरामद की गई।
उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध मुअस 547/17 धारा 147,148,149,307,504 भादवि ( पुलिस मुठभेड) व धारा 382,504,506,411,413 भादवि व 25/27 शस्त्र अधि0, 3/25 शस्त्र अधिनियम , 207 मोटर वाहन अधिनियम, व 41/102 सीआरपीसी अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही।

 उक्त सराहनीय कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा पुलिस टीम को नकद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की जन सामान्य में भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है। 

Similar News