कासगंज पुलिस ने अपहरण एवं हत्या की घटना का किया खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Update: 2017-11-28 12:44 GMT
 10  नबम्बर को राजीव पुत्र  रूम सिंह निवासी ग्राम नगला सहजन थाना पटियाली ने थाना सिकन्दरपुर वैश्य पर लिखित तहरीर देकर अपने पिता रूम सिंह का राकेश पुत्र नत्थू , ओमपाल पुत्र महेन्द्र,  राधा पत्नी ओमपाल निवासीगण हरौडा थाना सिकन्दरपुर वैश्य व अन्य ने  2.11.2017 को ग्राम हरौडा से अपहरण कर लेने के समबन्ध में थाना सिकन्दरपुर वैश्य पर एक अपराध  पंजीकृत कराया।

उक्त अपराध की विवेचना रवीन्द्र बहादुर सिंह थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर वैश्य द्वारा प्रारम्भ की गई। अपहरण की इस घटना को चुनौती के रुप मे लेते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज सुनील कुमार सिंह द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली के नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त प्रयास कर अभियुक्त गण के बारे महत्वपूर्ण सूचनायें जुटाई तथा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास युद्धस्तर पर प्रारंभ किये गये ।
           
उक्त प्रयासो के चलते 27 नबम्बर  को अन्य प्रकाश मे आये अभियुक्त आदेश पुत्र अजयपाल निवासी सिरसा थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया। गहन पूछताछ पर आदेश ने घटना की स्वीरोक्ति करते हुए बताया कि नामित अभियुक्त राकेश व ओमपाल की जमीन का सशर्त इकरारनामा रुम सिंह ने करा लिया था उसके बाद बैनामा करा लिया। इस बैनामा वापसी की बात हुई थी , जिसे वापस न करने के कारण रंजिश हो गई । इसी संबन्ध मे 2 तारीख  को ओमपाल आदि ने रुम सिंह को अपने घर हरौडा बुलाया और खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। रात्रि में ओमपाल उसके साले सूरज, श्रीमती राधा एवं उसने स्वयं मिलकर हत्या कर शव गंगा की कटरी में ग्राम इन्दाजसनपुर के पास दबा दिया। अभियुक्त आदेश की निशानदेही पर अपहृत / मृतक रुम सिंह के शव को नर कंकाल के रुप में बताये गये स्थान से बरामद किया गया । पहने हुये कपडो आदि से उसकी पहचान हुई। घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल फावडा बरामद किया गया। अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम मे आज अभियुक्त राकेश पुत्र नत्थू को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है, जिन्हे शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा ।
           
उक्त घटना का अनावरण करने मे  रवीन्द्र बहादुर सिंह थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर वैश्य एवं उनकी टीम तथा सर्विलांस प्रभारी लक्ष्मण वर्मा एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा जिसके लिये उन्हे नकद पुरुस्कार दिया जायेगा । 

Similar News