कासगंज हिंसा : चंदन गुप्‍ता की हत्‍या का मुख्‍य आरोपी सलीम गिरफ्तार

चंदन गुप्ता की हत्या का आरोपी सलीम गिरफ्तार कर लिया गया है।;

Update: 2018-01-31 09:07 GMT

कासगंज : उत्तरप्रदेश के जनपद कासगंज में 26 जनवरी को हुई हिंसा में युवक चन्दन गुप्ता की गोली मारकर हत्या हुई थी। चंदन गुप्ता की हत्या का आरोपी सलीम गिरफ्तार कर लिया गया है। सलीम को कासगंज से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पिछले चार दिनों से सलीम की तलाश कर रही थी। सलीम को खोजने के लिए एसटीएफ को भी जिम्मेदारी दी गई थी।    


युवक चन्दन गुप्ता की हत्या में सलीम को मुख्य आरोपी बनाया गया था। कहा जा रहा है कि सलीम ने ही छत से चंदन के ऊपर गोली चलाई थी। 26 जनवरी के दिन कुछ लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा के दौरान ही दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। यह झड़प देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि इसने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। दोनों गुटों के बीच हुई इस झड़प में जहां चंदन की मौत हो गई थी तो वहीं अकरम नाम के एक शख्स की एक आंख फूट गई थी।

Similar News