भगवा रंग में रंगा यूपी का हज हाउस, मचा बबाल!

यूपी हज हाउस समिति की दीवारों का भी भगवा रंग से रंगा गया है..

Update: 2018-01-05 09:35 GMT
लखनऊ : उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकारी इमारत और कार्यालय भगवा मय हो गए हैं। इसी क्रम में अब यूपी हज हाउस समिति की दीवारों का भी भगवा रंग से रंगा गया है। जिसका विपक्ष समेत मुस्लिम संगठनों नेविरोध जताया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री कार्यालय के बाद अब यूपी हज हाउस समिति की दीवारों का भी भगवा रंग से रंगा गया है। हजरतगंज में विधानसभा के सामने स्थिति हज हाउस समिति में तीन दिनों से पेंटिंग का काम जारी है। अभी तक अंदर की दीवारों को रंगा जा रहा था लेकिन शुक्रवार को बाहरी दीवारों को भगवा रंग से रंगा गया है।

अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड की तरफ से हज हाउस समिति में भगवा पेंट कराया गया है। इससे पहले हज हाउस समिति की दीवारों पर सफेद और हरा रंग था। इमारतों का गेरुआ रंग से पेंट होने का सिलसिला सिर्फ राजधानी लखनऊ नहीं बल्कि यूपी के अन्य इलाकों में देखने को मिल रहा है। इससे पहले दिसंबर महीने में पीलीभीत के 100 से भी ज्यादा प्राथमिक विद्यालय भगवा रंग में रंग दिए गए थे।

मुस्लिम संगठनों ने जताया विरोध 
हज हाउस की दीवारों को भगवा रंग में रंगने पर विपक्षी दलों समेत कई मुस्लिम संगठनों ने इसका विरोध किया है। उलेमा का कहना है- सरकार मजहबी जज्बातों को कुदेरने में जुटी है।

Similar News