यूपी में 26 IAS का ट्रांसफर, अजय शंकर पांडेय बने गाजियाबाद के जिलाधिकारी

मौजूदा गाजियाबाद डीएम रितु माहेश्वरी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा के पद पर ट्रांसफर हुआ है.

Update: 2019-07-12 16:48 GMT

लखनऊ : उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने आज बड़ा फेरबदल करते हुए 26 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पांडेय का गाजियाबाद जिलाधिकारी के पद पर ट्रांसफर हुआ है. वहीँ मौजूदा गाजियाबाद डीएम रितु माहेश्वरी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा के पद पर ट्रांसफर हुआ है.

आप भी देखिये पूरी सूची-

- प्रशांत शर्मा - डीएम अमेठी बने

- माला श्रीवास्तव - डीएम बस्ती

- इंद्र विक्रम सिंह - डीएम शाहजहांपुर

- शकुंतला गौतम - डीएम बागवत

- अवधेश तिवारी - डीएम महोबा

- शैल्वा कुमारी जे - डीएम मुजफ्फरनगर

- सुखलाल भारती - डीएम एटा बने

- रमाकांत पाण्डेय - डीएम बिजनौर

- अमृत त्रिपाठी - विशेष सचिव वित्त

- आईपी पाण्डेय - विशेष सचिव आबकारी

- राम मनोहर मिश्रा - विशेष सचिव ग्राम विकास

- सहदेव - विशेष सचिव एपीसी शाखा

- पवन कुमार - विशेष सचिव आवास

- सुजीत कुमार - सीईओ ग्रामीण सड़क प्राधिकरण

- जीतेंद्र प्रताप सिंह - निदेशक मंडी परिषद

- राजशेखर - एमडी यूपी रोडवेज

- धीरज साहू - एमडी रोडवेज का काम हटा

- आर.रमेश कुमार - सचिव उच्च-माध्यमिक शिक्षा

- आभा गुप्ता - विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण

- शेषनाथ - एमडी यूपीएग्रो

- चंद्रभूषण - विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी

- कुणाल सिल्कू - मिशन निदेशक कौशल विकास

- निदेशक सेवायोजन भी रहेंगे सिल्कू

- संतोष राय को वेटिंग में डाला गया

- आलोक टंडन से नोएडा सीईओ का काम हटा



Tags:    

Similar News