इमरान को हटा पंकज मलिक को दी पश्चिमी उप्र की ज़िम्मेदारी

Update: 2019-10-08 03:00 GMT

राज्य मुख्यालय लखनऊ। मुजफ्फरनगर से पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के पुत्र पूर्व विधायक पंकज मलिक का प्रदेश कांग्रेस कमेटी में रुतबा बढ़ा,प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए पंकज मलिक,सहारनपुर के इमरान मसूद की जगह पंकज को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर पश्चिम की सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी।

अगर देखा जाए तो कांग्रेस आलाकमान का फ़ैसला सही माना जा रहा है क्योंकि पंकज मलिक की छवि पश्चिम में एक सर्वमान्य नेता के रूप में मानी जाती है।इमरान की छवि साम्प्रदायिक मानी जाती है जिसका नुक़सान कांग्रेस को हो रहा था जिसमें अब ब्रेक लगेगा।और पंकज मलिक की वजह से कांग्रेस को पश्चिम में फ़ायदा होगा ऐसा सियासी जानकार मान रहे है।

कांग्रेस ने अजय कुमार लल्लू को राजबब्बर के स्थान पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में बडी ज़िम्मेदारी दी है। 40 वर्षीय अजय कुमार लल्लू फिलहाल कुशीनगर जिले की तमकुहीराज विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2012 और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे अजय कुमार लल्लू कांग्रेस विधायक दल के नेता है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जहां युवाओं को कमान मिली है तो दूसरी तरफ 18 वरिष्ठ नेताओं की सलाहकार समिति भी गठित की गई है, जिसकी अध्यक्षता स्वयं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी।




 




 




 


Tags:    

Similar News