समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबियत, नाक से निकला खून मचा हडकम्प!

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की एकबार फिर तबीयत बिगड़ गयी है,

Update: 2019-12-19 09:24 GMT

लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की एकबार फिर तबीयत बिगड़ गयी है, आनन फानन में उन्हे लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि नाक से खून आने की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव कई बार पीजीआई अस्पताल भी गये लेकिन ज्यादातर रूटीन चेकअप के चलते ही उन्हे अस्पताल ले जाया जाता था। फिलहाल उनकी तबियत स्थिर और ठीक है। नाक से खून आना ज्यादा ठंड की वजह से भी हो सकता है। क्योंकि नाक से खून या तो तेज गर्मी के कारण आता है या फिर भयंकर ठंड में भी एसा हो जाता है। 

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में होता रहा है। अभी उनका रूटीन चेकअप लखनऊ के अस्पताल में ही होता है। फिलहाल उनकी जांच के बाद ही साफ़ होगा कि उनकी तबियत क्यों बिगड़ी? 

Tags:    

Similar News