यूपी बीजपी के अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह, चंद्रकांत पाटिल बने महाराष्ट्र के अध्यक्ष

आपको बतादें कि अभी तक यह प्रभार महेंद्र नाथ पांडेय के पास है.

Update: 2019-07-16 09:51 GMT

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने उतरप्रदेश का नया बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने स्वतंत्र देव सिंह को यूपी बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. आपको बतादें कि अभी तक यह प्रभार महेंद्र नाथ पांडेय के पास है.  



चंद्रकांत पाटिल बने महाराष्ट्र के अध्यक्ष

वहीं, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंद्रकांत पाटिल को उनकी जगह नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र में कहा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। साथ ही मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दरअसल रावसाहेब पाटिल केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं और ऐसा माना जा रहा है भाजपा की एक व्यक्ति एक पद नीति को देखते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के पार्टी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है।

महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावों से पहले पार्टी राज्य में बड़े स्तर पर संगठन में बदलाव कर सकती है। इस बार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।


Tags:    

Similar News