लखनऊ से राजनाथ सिंह ने भरा नामांकन, 5 साल में दोगुनी हुई संपत्ति, 40 लाख घटी मकान की कीमत; बंदूकों का भी शौक

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लखनऊ लोकसभा सीट से पर्चा भरा

Update: 2019-04-16 13:12 GMT

लखनऊ : गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लखनऊ लोकसभा सीट से पर्चा भरा। वे दूसरी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। नामांकन भरने से पहले सिंह ने लखनऊ में लंबा रोड शो निकाला। पिछले पांच सालों में राजनाथ सिंह की संपत्ति दोगुनी हो गई। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, उनके मकान की कीमत में 40 लाख रु की कमी आई है। राजनाथ को असलहों का भी शौक है। 

 मुताबिक, राजनाथ के पास 1.64 करोड़ रु और उनकी पत्नी के पास 53 लाख रु की चल संपत्ति है। सिंह के पास 2.97 करोड़ रु की अचल संपत्ति है। इस तरह कुल संपत्ति 5 करोड़ 14 लाख 92 हजार 709 रु है। राजनाथ के पास नकद 68 हजार रु जबकि पत्नी के पास 37 हजार रु हैं। राजनाथ सिंह का कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

पत्नी के पास 35 लाख के जेवरात

राजनाथ सिंह के लखनऊ स्थित 5 बैंक खातों में 91 लाख 38 हजार 667 रु जमा हैं, जबकि दो बैंकों में 7 एफडी के खाते हैं। जिसमें 67.4 लाख रु जमा हैं। उनके और पत्नी के पास 35 लाख 50 हजार रु कीमत के जेवरात मौजूद हैं। राजनाथ सिंह के पास 1.47 करोड़ रु की पैतृक संपत्ति भी है। 

राजनाथ के पास रिवॉल्वर और बंदूक भी

राजनाथ सिंह को हथियारों का भी शौक है। उनके पास 32 बोर की एक रिवाल्वर है, जबकि एक दो नाली बन्दूक भी है। राजनाथ सिंह का आवास लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में है। जिसकी वर्तमान कीमत उन्होंने 1 करोड़ 50 लाख रु बताई है। इस संपत्ति की कीमत 2014 के हलफनामे में 1 करोड़ 90 लाख थी। राजनाथ सिंह के ऊपर कोई देनदारी भी नहीं है।

2014 में कुल संपत्ति 2.9 करोड़ थी

राजनाथ सिंह ने 2014 में दिए गए हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 2 करोड़ 92 लाख 40 हजार 729 रुपए बताई थी। इस तरह उनकी संपत्ति पिछले पांच साल में दोगुनी हो गई है। 7 बैंक खातों में 56 लाख 6 हजार 858 रु जमा थे। जबकि 30 लाख 80 हजार रु के जेवरात थे।

राजनाथ के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी उम्मीदवार

सपा-बसपा गठबंधन ने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को लखनऊ से उम्मीदवार बनाया है। पूनम मंगलवार को ही सपा में शामिल हुईं।

Tags:    

Similar News