मेरठ: यूपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान जैसे ही अतुल प्रधान लिखा गाडी पर देखा तो गाडी को तुरन्त हिरासत में ले लिया. हालांकि बाद में गाडी की तलाशी लेने पर अतुल प्रधान नहीं मिले और गाड़ी का चालान कर दिया गया. यह घटना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत चौपुला की है.
खबर के मुताबिक़ पुलिस ने रोड़ पर अतुल प्रधान लिखी एक लग्जरी गाडी देखी. जिसे तुरंत ही पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया, गाडी के शीशे भी काले थे. तालाशी लेने पर पुलिस को अतुल प्रधान नहीं मिले. पुलिस ने गाडी का चालान कर गाड़ी को छोड़ दिया.
आपको बता दें कि सवेरे उनकी पत्नी अपने पति के मामले में एसएसपी से मिलने गई थी. तो उनको डांटकर भगा दिया था. इससे उनका पूरा परिवार सहम गया है. इस घटना के पीछे सुमित गुर्जर हत्याकांड के मामले में उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर को जान से मारने की धमकी दी है.