मेरठ में दलितों पर फायरिंग, दौड़ा दौड़ा कर गर्भवती महिला समेत तीन लोगों को गंभीर चोटें

मेरठ के वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई. इसमें गर्भवती महिला समेत तीन लोगों को गंभीर चोटे आई हैं.;

Update: 2018-01-17 08:51 GMT
मेरठ के वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई. इसमें गर्भवती महिला समेत तीन लोगों को गंभीर चोटे आई हैं. सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है. 
मामला मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के मिवा गांव का है. आज गाड़ी खड़ी करने को लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने दलितों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. साथ ही गांव मैं उन पर ताबड़तोड़ 20 से 22 फायरिंग कर दी. इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.

भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) देहात राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. इस मामले में एसपी देहात ने कहा कि हम कठोर कानूनी कार्रवाई करेंगे और मुजरिमों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे.एसपी देहात के इस आश्वासन से दलित समाज के लोग शांत हुए है. दलित समाज के लोगों का कहना था कि अगर पुलिस ने सही कार्रवाई नहीं की तो हमलोग अपना धर्म परिवर्तन कर लेंगे. 
आपको बता दें कि इससे पहले 1984 में भी इन दोनों समाजों में पट्टे की जमीन को लेकर मर्डर हो चुका है. इसमें दलित समाज की ओर से एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी. तभी से यह चिंगारी सुलगती आ रही है. उस घटना से पूरा गांव पलायन पर उतर आया था. आज एक बार फिर इस घटना से दलित समाज में दहशत फैल गई है.

Similar News