बेटी बोली कोर्ट में, बाप, भाई और रिश्तेदारों ने मिलकर किया मेरा गेंग रेप,
उत्तर प्रदेश में रिश्तों को शरमसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां मेरठ में एक युवती को अपने प्रेमी के साथ भागना मंहगा पड़ गया। युवती ने आरोप लगाया कि उसके घर से भागने पर भाई और दो अन्य रिश्तेदारों ने उसका गैंगरेप किया।
21 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता और भाई ने इसलिए रेप किया ताकि वह अपना अबार्शन करा ले।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अक्टूबर में 32 वर्षीय गयासुद्दीन के साथ घर से भाग गई थी, जिसके बाद युवती के घरवालों ने उसे एक नर्सिंग होम में ढूढ़ निकाला और वहीं उसके साथ गैंगरेप किया।
पहले भी भाग चुकी है घर से
पीड़िता के मुताबिक, वह इससे पहले भी जुलाई में 2 बार घर से भाग चुकी है। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में प्रेमी के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो पीड़िता ने कोर्ट से कहा कि वह अपनी मर्जी से भागी थी, जिसके बाद कोर्ट ने उसे और उसके प्रेमी को बरी कर दिया था। इसके बाद पीड़िता अक्टूबर, 2017 में तीसरी बार फिर से प्रेमी के साथ भाग गई।
कोर्ट में लगाया परिजनों पर आरोप
तीसरी बार पीड़िता के परिजनों ने फिर अपहरण का केस दर्ज करवाया तो इस बार कोर्ट पहुंची पीड़िता ने अपने भाई-पिता व अन्य 2 रिश्तेदारों पर गैंगरेप का आरोप लगा दिया। आपको बता दें कि लड़की का प्रेमी गयासुद्दीन पहले से शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे भी हैं।
लड़की की शिकायत पर उसके घरवालों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है।
इस पूरे मामले पर पीड़िता की मां का कहना है कि मेरी लड़की अपने प्रेमी के कहने पर अपने परिजनों पर यह आरोप लगा रही है।