देखें वीडियो: किस तरह इस बूढी माँ को हत्यारों ने दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया, बेटा भी मार डाला

दिन दहाड़े मेरठ में दो हत्याओं से दहला पूरा शहर;

Update: 2018-01-24 15:37 GMT

मेरठ के परतापुर के सोरखा गांव में एक बूढ़ी मां को तीन बदमाशों ने 8 गोलियां मारी हैं। इसका वीडियो आया है। देखा नहीं गया। कैमरे ने इतनी सफाई से कैप्चर किया है कि आप इसे देख भी नहीं सकते। कपार सुन्न हो गया है। कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या देखा।


खटिया पर बैठी 65 साल की एक बूढ़ी महिला को एक के बाद 8 गोलियां मारी गईं। 25 सेकेंट में एक ज़िंदगी ख़त्म कर दी गई। पता चला कि उसके बाद वहां से बदमाश महिला के बेटे की तलाश में गए और उसे भी मार दिया। आरोप घर के ही सदस्य पर है। पिछली साल उनके पति की हत्या कर दी गई थी। 


हमारे समाज में इंसान कम जानवर ज़्यादा घूम रहे हैं। अदालतों की लंबी प्रक्रिया और जांच का घटिया स्तर यह सब भरोसा तोड़ देता है और किसी को इतना दुस्साहसी बना देता है वो आराम से गैंग बनाता है, हत्याएं करता है और जो मर्ज़ी आए, करके निकल जाता है।

Similar News