एसएसपी मंजिल सैनी ने लगाई सपा नेता अतुल प्रधान की पत्नी को फटकार

Update: 2017-11-06 07:21 GMT

मेरठ: समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान ने एसएसपी मंजिल सैनी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान एसएसपी मंजिल सैनी के तेवर तीखे थे और उन्होंने उनको अतुल प्रधान के मामले को लेकर जमकर फटकार लगाई. 


सीमा प्रधान अपने पति अतुल प्रधान के खिलाफ मुकद्दमे को लेकर मदद मांगने गई थी. मुकद्दमे में राहत के लिए उन्होंने बोलना शुरू किया वैसे ही पुलिस कप्तान उखड़ गई. और बोली इस मुकद्दमे को लेकर आप कुछ मत कहिये. इस मुकद्दमे में कोई राहत नहीं बरती जायेगी. यह मामला पुलिस की साख से जुदा हुआ है. 


आपको बता दें कि सपा नेता अतुल प्रधान ने इंस्पेक्टर को सुमित गुर्जर मामले में जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल होना बताया है. अब पुलिस के उच्चधिकारियों के कहने पर उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया गया है. इसको लेकर उनकी पत्नी एसएसपी से मिली थी. 

Similar News