मेरठ नगर निगम की पहली मीटिंग में बंदेमातरम् को लेकर बसपा और भाजपा के पार्षद भिड़े

Update: 2018-01-08 06:41 GMT

उत्तर प्रदेश:  मेरठ नगर निगम की पहली बैठक में हंगामा उस समय मच गया जब वंदेमातरम को लेकर बसपा और भाजपा के निगम पार्षद आमने सामने आ गये. बोर्ड की बैठक में BJP-BSP पार्षद आपस में भिड़ गये.  वंदेमातरम् के मुद्दे को लेकर माहौल गरमा गया.  


बंदेमातरम् को लेकर पहले भी नगर निगम में खींचतान हो चुकी है. वहीँ नव निर्वाचित मेयर सुनीता वर्मा ने अपनी गाडी को भी पेंट कराकर और धुलाई करकर प्रयोग में लिया था. जिसका भी भाजपा ने विरोध किया था. शपथ ग्रहण के दिन भी इसी बात को लेकर अलीगढ़ में भी हंगामा हुआ था. 

Similar News