मेरठ में ट्रक की टक्कर से तीन स्कूल बस कार, टकराई 20 बच्चे घायल

Update: 2017-11-02 07:00 GMT

मेरठ में रोड पर चलते समय कई वाहन आपस में भिड़ गए. एकाएक हुए हादसे में ट्रक की टक्कर से तीन स्कूल बसों समेत एक कार आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए. मौके पर मौजूद लोग बस में सवार बच्चो की चीख पुकार सुनकर पहुँच गए.


बच्चे बुरी तरह घायलावस्था में चीख पुकार मचा रहे थे. बीस गंभीर घायल बच्चो को अस्पताल भिजवाया जा रहा है. बस चालक की हालत गंभीर है. आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. क्षेत्रीय पुलिस आरोपी की  सक्रियता से तलाश कर रही है.


बच्चो की बस के हादसे के बाद मिली परिजनो को खबर तो हड़कंप मच गया. हर कोई अपने लाडले का हाल जानने को आतुर दिखाई दे रहा था. घटना की अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. 


Similar News