नॉएडा पुलिस ने बिटकॉइन में निवेश को ले जाए जा रहे 18.65 लाख रूपये जब्त

Update: 2018-01-07 08:15 GMT

उत्तर प्रदेश की नॉएडा पुलिस ने बिटकॉइन में निवेश करने के लिए ले जाए जा रहे 18.65 लाख रूपये जब्त कर लिए. यह रूपये नॉएडा पुलिस को आबकारी विभाग ने चेकिंग के दौरान पकड़कर रूपये ओए छह लोग पुलिस को दे दिए. क्षेत्राधिकारी प्रथम अभिनंदन सिंह ने बताया कि यह जानकारी प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग दोनों को दे दी गई है. उधर उनको थाने से निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा किया गया ताकि उपरोक्त पैसे के सही सबूत पेश कर सकें. 


एएसपी ने बताया कि 30 दिसंबर को आबकारी निरीक्षक बलराम सिंह की टीम ओखला बैराज पर चेकिंग कर रही थी. तो एक कार में चेकिंग के दौरान भरी रकम मिली. इस गाडी में दिल्ली , गुरुग्राम , गाजियाबाद के रहने वाले नरेंद्र वर्मा , गौरव , सौरभ , परमात्मा , मुकेश कुमार और सौरभ पावा सवार थे. उन्होंने बताया कि यह पैसा बिटकॉइन में निवेश करने के लिए ले जा रहे थे. 


आपको बता दें कि अभी हमारी सरकारें भी कानों पर हाथ रखकर बैठी है और पुरे देश में इस समय बर्चुअल करेंसी और क्रिप्टो करेंसी का खेल खेला जा रहा है. लेकिन कोई भी वित् मंत्रालय न ही पुलिस विभाग कोई कार्यवाही करने के मुड में है. जब तक कि यह घोटाला कई लाख करोड़ का न हो जाय तब तक हम शांत है बैठेंगे. 

Similar News