पुलिस मुठभेड में 25000 का शातिर ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद

Update: 2018-04-04 09:55 GMT
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा के नेतृत्व मे जनपद पुलिस द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे निरन्तर अभियान के अन्तर्गत 3 अप्रैल को क्राइम ब्रान्च की इन्टेलीजेन्स विंग जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा जुनापत गोल चक्कर से चैकिंग के दौरान पिछले डेढ वर्ष से वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के उपरान्त गिरफ्तार किया .अभियुक्त से हुई बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना सूरजपुर पर मुख्य अपराध संख्या  304/2018 धारा 307/34 भादवि व 305/18 धारा 25 आम्र्स एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत किये गये है।
   

 गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है. अभियुक्त थाना सूरजपुर पर पंजीकृत मुख्य अपराध संख्या 529/2017 धारा 392/307/386 भादवि मे डेढ वर्ष से वांछित चल रहा था. जिसकी गिरफ्तारी पर सरकार ने 25000 रूपये का पुरूष्कार घोषित किया था. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है. 

Similar News