ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, चार घायल
बादलपुर जीटी रोड पर गुरुवार तड़के एक ट्रक और वेगेनार कार में टक्कर हो गई.?;
नोएडा : ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है परिवार रात में रिसेप्शन पार्टी के लौट रहा था तभी बादलपुर जीटी रोड पर यह हादसा हुआ. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घायलों को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
जानकारी के अनुसार बादलपुर जीटी रोड पर गुरुवार तड़के एक ट्रक और वेगेनार कार में टक्कर हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि वैगेनार के बैठे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में दो बड़े और तीन बच्चे शामिल हैं.
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायलों को कार से बाहर निकाला और गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.