डीजीपी ओपी सिंह ने नोएडा में की बड़ी कार्यवाही, थानाध्यक्ष और एसएसआई सस्पेंड, FIR दर्ज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया ओपी सिंह ने नॉएडा में पुलिस पर बड़ी कार्यवाही की है. डीजीपी ने नोएडा के थाना सेक्टर 58 में तैनात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल प्रताप सिंह और एसएस आई राजेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस महकमें में इस बड़ी कार्यवाही से हडकंप मच गया.
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सेक्टर 58 के इंस्पेक्टर अनिल प्रताप सिंह और एसएसआई राजेश कुमार सिंह सस्पेंड कर दिया है. इन दोनों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. जिसके चलते ये बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है. दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किये जाने के आदेश दिए है.
नोएडा में पुलिस अधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत पाए जाने पर डीजीपी के निर्देश पर इन्स्पेक्टर अनिल प्रताप सिंह ( थाना प्रभारी सेक्टर 58 ), राजेश कुमार सिंह ( एसएसआई सेक्टर 58 नॉएडा ) और 12 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है. बताया जाता है कि नोएडा के एक उद्योगपति से 18 लाख रुपये की वसूली करने के आरोप में सेक्टर 58 के इंस्पेक्टर सहित थाने पर तैनात 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं.
Based on a complaint of corruption @dgpup OP singh has got an FIR lodged against Insp. Sector 58 Noida, Anil Pratap singh, SSI Sect 58, Rajesh kr singh & 10-12 unknown Policemen & they have been suspended. Crime no 361/18 U/S 386,427,342,504,506 IPC & 7/13 PC Act has been lodged
— UP POLICE (@Uppolice) June 18, 2018
इस सम्बंध में सेक्टर 58 थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 361/18 U/S 386, 427, 342,504,506 IPC & 7/13 पीसी ऐक्ट पंजीकृत कराया गया है. पुलिस महानिदेशक ने साफ किया है कि भविष्य में भी भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ इसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.