नोएडा में पेड़ से लटके मिले दो युवतियों के शव देर रात मिले. यह मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पेड़ से उतरवाए. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.
मिली जानकारी के अनुसार नॉएडा के थाना सेक्टर 49 के बरौला गाँव में दो युवतियों के शव पेड़ पर लटके मिले. युवतियों में एक की उम्र 18 और दूसरे की 14 साल बताई जा रही है. इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है.