इसी गाड़ी में थे सवार बीजेपी नेता शिवकुमार, हमलावर मौत होने तक मारते रहे गोलियां
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा एक्सटेंशन के थाना बिसरख इलाके में दो मोटरसाइकिल पर सवार 4 अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता शिव कुमार एवं उनके निजी अंगरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर बीजेपी नेता की मौत की तसल्ली होने तक गोलियां चलाते रहे। इस घटना में शिव कुमार समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
एसपी देहात ने बताया
पुलिस अधीक्षक देहात श्रीमती सुनीति सिंह ने बताया कि गाजियाबाद को नोएडा एक्सटेंशन से जोडऩे वाले रोड पर बहलोल पुर तिगरी गांव के नजदीक फाच्र्यूनर गाड़ी पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। कार में भाजपा के स्थानीय नेता शिव कुमार समेत तीन लोग सवार थे। बदमाशों के हमले में कार चालक को भी गोली लगी जिसके बाद कार चालक का नियंत्रण कार पर नहीं रहा और कार डिवाइडर से जा टकराई। कार के रुकने के बाद भी बदमाशों की गोलीबारी जारी रही। इस घटना में कार सवार सभी लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए और लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
आपसी रंजिश का मामला मान रही पुलिस
सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने भाजपा नेता शिव कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि उनके साथी बल्ली और उनके निजी सुरक्षा कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। भाजपा नेता ग्रेटर नोएडा के बहलोलपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस इस घटना को आपसी रंजिश का मामला भी मान रही है। घटना के बाद ग्रेटर नोएडा इलाके में गए और खौफ का माहौल व्याप्त है मृतकों के परिजन सदमे में है।
गाजियाबाद जिले के क्रष्णानगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष थे शिवकुमार
शिवकुमार गाजियाबाद के कृष्णा नगर क्षेत्र से भाजपा के मंडल अध्यक्ष थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के चाचा सहित उनके परिवार के 2 लोगों की पूर्व में हत्या हो चुकी है। हैबतपुर गांव में हुई एक हत्या के मामले में मृतक शिवकुमार जेल भी गया था। पुलिस इस घटना के पीछे आपसी रंजिश मानकर चल रही है।
आसपास और गांव में भारी पुलिस बंदोबस्त
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था को देखते हुए घटना के आसपास और गांव में भारी पुलिस बंदोबस्त किए गए हैं।