अमित शाह से मिलकर ख़ुशी मना रहे बाबा रामदेव को योगी का झटका, बाबा हैरान
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह योग गुरु बाबा रामदेव से सोमवार को जाकर मिले.;
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह योग गुरु बाबा रामदेव से सोमवार को जाकर मिले. लेकिन मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके नॉएडा स्तिथ फ़ूड पार्क का लाइसेंस निरस्त कर दिया है. बाबा को यह खबर एक सदमें की तरह है.
आचार्य बालकृष्ण ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि आज ग्रेटर नोएडा में केन्द्रीय सरकार से स्वीकृत मेगा फूड पार्क को निरस्त करने की सूचना मिली. श्रीराम व कृष्ण की पवित्र भूमि के किसानों के जीवन में समृद्धि लाने का संकल्प प्रांतीय सरकार की उदासीनता के चलते अधूरा ही रह गया. पतंजलि ने प्रोजेक्ट को अन्यत्र शिफ्ट करने का निर्णय ले लिया है.
आज ग्रेटर नोएडा में केन्द्रीय सरकार से स्वीकृत मेगा फूड पार्क को निरस्त करने की सूचना मिली
— Acharya Balkrishna (@Ach_Balkrishna) June 5, 2018
श्रीराम व कृष्ण की पवित्र भूमि के किसानों के जीवन में समृद्धि लाने का संकल्प प्रांतीय सरकार की उदासीनता के चलते अधूरा ही रह गया #पतंजलि ने प्रोजेक्ट को अन्यत्र शिफ्ट करने का निर्णय लिया pic.twitter.com/hN6LRbhO4i
बालकृष्ण से जब पूछा गया कि योगगुरु रामदेव ने इस बारे में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से बात क्यों नहीं की? तो बालकृष्ण ने कहा कि यूपी में हमने पूरी पेमेंट देकर जमीन ली थी. पिछली अखिलेश सरकार ने इस बारे में पूरी कार्यवाही की थी. लेकिन योगी सरकार ने पता नहीं क्यों इस परियोजना का अधर में लटका दिया.
बालकृष्ण ने कहा कि हम योगी जी का सम्मान करते है, उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा का भी हम सम्मान करते है. यह काम योगी जी के चलते नहीं, उनके अधिकारियों के चलते रुका है. इसी उदासीनता के चलते चलते हम इसे शिफ्ट कर रहे है. बालकृष्ण ने कहा कि यूपी प्रशासन में धींगा मस्ती हो रही है काम नहीं हो रहा है.
बता दें की सबसे चौकाने बाली बात यह है कि सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मिलने उनके दिल्ली स्तिथ आवास पर गये थे. लेकिन ऐसा क्या हुआ जो आज यकायक योगी सरकार ने उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया.