नोएडा सेक्टर 123 में प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के विरोध में रविवार को भी धरना जारी
नोएडा : सेक्टर 123 में प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के विरोध में रविवार को भी धरना जारी रहा। धरनारत लोगों की मांग थी कि शासन द्वारा डंपिंग ग्राउंड को यहां से हटाने का अगर निर्देश मिल गया है तो प्राधिकरण या प्रशासन के अधिकारी लिखित में आश्वाशन दें तभी यहां से धरना बंद होगा। सेक्टर 33 गुरुकुल के छात्रों ने धरनारत लोगों के साथ मिलकर डंपिंग ग्राउंड का विरोध किया। छात्रों ने हाथों में ध्वज लेकर गोलचक्कर के पास जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। प्रदर्शन के दौरान डंपिंग ग्राउंड नहीं बनेगा , भारत माता की जय के नारों के साथ जमकर प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर बोलते हुए सूबे यादव ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड शासन द्वारा हटाने की सूचना मीडिया के माध्यम से मिली है लेकिन अभी तक कोई लिखित आदेश हमारे पास तक नहीं पहुंचा है। हालाँकि प्राधिकरण ने सेक्टर 123 में कूडा डालना बंद कर दिया है लेकिन लिखित आदेश के बाद ही धरना समाप्त होगा।