यूपी में सीआरपीएफ के जवान ने मारी दरोगा को गोली, इलाज के दौरान मौत
थाना पुलिस ने हत्यारोपी सिपाही संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में प्रयुक्त राइफल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.;
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर को मामूली विवाद में बुधवार को सुबह सिपाही ने गोली मार दी. घायल दरोगा को तुरंत नजदीकी मेक्स अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहाँ उनकी मौत हो गई.
यह घटना उत्तर प्रदेश के नॉएडा की है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनीति सिंह ने बताया कि थाना इकोटेक क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन में तैनात सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय की सिपाही संजीव कुमार से किसी बात को लेकर झड़प हो गयी. सिपाही ने सरकारी राइफल से एएसआई को गोली मार दी.
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर आज शाम को उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने हत्यारोपी सिपाही संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में प्रयुक्त राइफल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.